logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

रेवासा में तैरते समय डूबा युवक


रेवासा: अपने दोस्तों के साथ तैरने गया एक युवक यहां पेढ़ी और बोर नदियों के संगम पर डूब गया। यह घटना शनिवार दोपहर को घटी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और युवक को ढूढ़ना शुरू किया गया। युवक की पहचान अर्जुन अशोक अस्ताना (21)  के रूप में की गई है। वह अमरावती शहर के संतोषी नगर के हैं। खबर लिखे जानें तक युवक की लाश नहीं मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन अपने दो दोस्त रोहित सुरेश पवार (20) और दर्शन सरदार (19) के साथ शनिवार दोपहर रेवासा में पेढ़ी और बोर नदियों के संगम पर तैरने गए थे। तीनों नदी के तल में उतरे। लेकिन नदी की गहराई का अनुमान नहीं होने के कारण करण पानी में डूब गया। दोस्त को डूबता देखते ही रोहित और दर्शन ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह विफल रहे। 

घटना की जानकारी वलगांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानेदार सुरेंद्र अहेरकर अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद खोज एवं बचाव दल को बुलाया गया। बचाव दल ने काफी देर तक नाव और मानव श्रृंखला की मदद से अर्जुन की तलाश की। हालांकि, वह नहीं मिला। शाम को अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया।