logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लगातार बारिश से जिले के सभी तालाब ओवरफ्लो; तोतलाडोह 88 तो, नवेगाव खैरी में 99 प्रतिशत पानी जमा


नागपुर: जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश शुरू है। हो रही बारिश से जिले के सभी छोटे- बड़े तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। जिले के रामटेक का तोतलाडोह, नवेगाव खैरी, खिंडसी, वडगाव तालाब 100 प्रतिशत भर चुके हैं। वहीं भारी बारिश के कारण पानी लगतार बढ़ता जा रहा है, जिसे कम करने के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। 

नागपुर जिले के प्रमुख बांध तोतलाडोह प्रतिशत, नवेगांव खीरी  99 प्रतिशत, खिंडसी 96 प्रतिशत, वडगांव 100 प्रतिशत भरे हुए हैं। छोटे तालाबों की बात करें तो वेना (नागपुर ग्रामीण), कन्होलीबारा (हिंगना), उमरेड के वाहितीबोडी, मकरधोकड़ा, सैको, काटोल का चंद्रभागा और जाम, कमलेश्वर का मोर्धाम, केसरनाला, सावनेर का उमरी, कोलार, खेकदनाला शत-प्रतिशत भरा हुआ है। इसी के साथ इन तालाबों से पानी भी छोड़ा जारहा है। 
लगातार बारिश से चौराई डैम भी फूल 

लगातार हो रही बारिश से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पेंच नदी पर स्थित चौराई बांध भी 85 प्रतिशत भरा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 10 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। इस कारण से चौराई बांध से अत्यधिक पानी छोड़े जाने और तोतलाडोह और नवेगांव खीरी तालाब में अधिक पानी आने की संभावना है। जिससे इस दौरान पेंच और कन्हान नदियों में भारी बाढ़ आ सकती है।

गर्मियों में नहीं पड़ेगी पानी की कमी 

नागपुर में गर्मियों के समय पानी की समस्या एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहता है. हालांकि, पिछले दो साल से जिले में हो रही लगातार बारिश से पानी की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। इस वर्ष भी जोरदार बारिश होने के कारण जनता को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। जिस हिसाब से पानी तालाबों में है उसके अनुसार दो साल तक जनता बिना कटौती और समस्या से पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।