logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕

वकील जयश्री पाटिल लापता,पुलिस तलाश में जुटी


राकांपा प्रमुख शरद पवार के घर पर हमले के मामले में आरोपी बनाई गईं वकील जयश्री पाटील ने मुंबई पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा छोड़ दी है। साथ ही उनका मोबाइल भी बंद हो चुका है। पुलिस की एक टीम मामले में उन्हें तलाश कर रही है। वहीं इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके जयश्री पाटील के पति गुणरत्न सदावर्ते को शुक्रवार को सातारा सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सदावर्ते की मुश्किलें और बढ़ सकतीं हैं, क्योंकि उन्हें पुणे और अकोला पुलिस भी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। सदावर्ते के खिलाफ पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में 2020 में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। साथ ही आरोपपत्र दाखिल करने की मंजूरी के लिए हाल ही में गृहविभाग के पास प्रस्ताव भी भेजा गया है। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सांसद छत्रपति उदयन राजे भोसले और छत्रपति संभाजी राजे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सदावर्ते के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जबकि अकोला के अकोट पुलिस स्टेशन में सदावर्ते के खिलाफ एसटी कर्मचारियों से ठगी का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सदावर्ते महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी) के हड़ताली कर्मचारियों के वकील है। कर्मचारी पिछले कई महीनों से सरकार में एसटी के विलय की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। 8 अप्रैल को राकांपा प्रमुख शरद पवार को घर पर एसटी हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई थी। गामदेवी पुलिस स्टेशन में मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।पुलिस का दावा है कि हमला पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया गया और सदावर्ते इसके मुख्य सूत्रधार हैं।