logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

वाह वाह! नागपुर में बस कोरोना का एक मरीज बचा


वेल डन नागपुरकर!

आखिर आपने कर दिखाया!

नागपुर में सिर्फ एक एक्टिव कोरोना मरीज!

पूरी दुनिया में कोरोना ने कहर बरपाने के साथ ही भारत में भी कहर बरपाया है . . मार्च 2020 में नागपुर शहर भी कोरोना की चपेट में आ गया था।  कोरोना ने एक के बाद एक नागपुरवासियों पर हमला करना शुरू कर दिया। शहर के हर हिस्से में संक्रमण फैलने लगा था, लेकिन कोरोना क्या है?  इसका इलाज क्या है?  इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। शहर के जिस हिस्से में भी मरीज मिल रहा था, उसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जा रहा था।  शहर में दहशत का माहौल था।  देश में लॉकडाउन लगा। कई महीने तक सबकुछ बंद रहा। ... जो मरीज थे और उनके संपर्क में आए थे, उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा था। कोरोना का टेस्ट कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।  मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था। अस्पताल भर रहे थे। अस्पतालों में बेड्स की किल्लत  होने लगी थी। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी थी, मेडिकल वॉरियर्स सबसे आगे लड़ रहे थे।  वहीं, पुलिस, मनपा और जिला प्रशासन के कर्मचारीयो के साथ-साथ सफाई कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ रहे थे।  कोरोना की पहली लहर आई, दूसरी, फिर तीसरी लहर भी आयी। 

 कई मरीजों की मौत हो गई। म्युकरमाइकोसिस ने भी दशहत पैदा की। ऑक्सीजन की कमी, बेड की कमी जैसी न जाने कितनी ही समस्याएं आई। ...  शहर का शायद ही कोई परिवार हो जिसने कोरोना का सामना नहीं किया । उसी वक्त कोरोना वैक्सीन भी शुरू हुई। टीकाकरण शुरू हुआ।  तीसरी लहर थमने के बाद प्रशासन की कोशिशों ने कोरोना पर काबू पा लिया.  मरीजों की संख्या कम होने लगी।  सक्रिय पीड़ितों की संख्या भी घटने लगी।  और अंत में राज्य में गुड़ी पड़वा के दिन से सभी प्रतिबंध हटा दिए गए।  मार्च 2020 से आज 19 अप्रैल 2022 तक लगभग दो वर्षों की अवधि। इस दौरान नागपुर जिले में 5 लाख 77 हजार 763 नागरिक कोरोना से संक्रमित हुए।  इनमें से 10,338 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई।  वहीं बाकी 5 लाख 67 हजार 424 मरीज कोरोना से ठीक हुए। इस सब हिसाब के बाद मंगलवार को नागपुर में एक ही सक्रिय कोरोना मरीज बचा है। और वह भी घर में होने  साथ खतरे से बाहर है।  पिछले कुछ दिनों में शहर में कोई नया कोरोना मरीज का रिकॉर्ड नहीं हुआ है। यह बड़ी खुशी की बात है। यह उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का भी समय है जिन्होंने इस दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया।  अब एकमात्र सक्रिय मरीज के पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है और जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो जाएगा। प्रशासन की मेहनत और नागपुर की जनता का संयम और जज्बे को दिल से सलाम है।