logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 5.53 लाख की ठगी


अमरावती: विदेश में नौकरी देने के नाम पर एक युवती से पांच लाख 53 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय पीड़ित शहर के डेंटल मेडिकल क्षेत्र में रहती है। 26 अगस्त को सायबर पुलिस में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराइ है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात नंबरों और बैंक खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवती कई दिनों से नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान छह जुलाई 2022 को उसे ऑनलाइन माध्यम से नौकरी होने की जानकारी मिली। युवती को एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसमें आगे वाले ने बताया कि, उसे नीदरलैंड में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी मिल जाएगी। आरोपियों ने बताया कि, नौकरी के लिए कुछ राशि देनी होगी, इस प्रक्रिया को पूरा किए बिना आपको नौकरी नहीं मिलेगी। तो लड़की ने दूसरे व्यक्ति द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर पर रकम भेज दी। राशि जमा करने के बाद एक बार फिर उन्होंने कुछ राशि देने के लिए कहा और दूसरा खाता नंबर दिया। युवती ने उस पर पैसे भी लगा दिए। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर मांगे जाने पर 6 जुलाई से 10 जुलाई तक युवती को 5 लाख 53 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे गए, लेकिन युवती को नौकरी नहीं मिली। 

पुलिस ने साइबर एक्ट के तहत मामला किया दर्ज


युवती को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। लड़की ने उसके द्वारा दिए गए नंबर पर बार-बार कॉल किया लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। अंतत: युवती साइबर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर और अज्ञात खाता नंबर धारक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के साथ ही धोखाधड़ी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।