logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

विधायक आशीष जैस्वाल और संजय राठोड भी शिंदे की शागिर्दी में पहुँचे


नागपुर- राज्य की ऐतिहासिक राजनीतिक बग़ावत का असर और दायरा दोनों बढ़ता जा जा रहा है.कल तक जो विधायक उद्धव ठाकरे के साथ थे अब वह अपना पाला बदलकर बगावत के शिल्पकार एकनाथ शिंदे की शागिर्दी में पहुँच चुके है.राज्य के पूर्व मंत्री संजय राठोड और रामटेक सीट के विधायक आशीष जैस्वाल ने भी अपना पाला बगलते हुए शिंदे के दल में शामिल हो गए है.जैस्वाल निर्दलीय चुनाव भले जीते हो मगर वह पुराने शिवसैनिक है और उन्होंने महाविकास आघाड़ी सरकार को अपना समर्थन जारी किया था.संजय राठोड पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में अपना मंत्री पद गवां चुके है.हालही में राठोड ने एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने कहाँ था कि दो पार्टियों की आपसी लड़ाई में उनका नुकसान हुआ है उनकी नाराजगी सीधी अपनी ही पार्टी को लेकर थी और जैस्वाल तो बीते कुछ समय से विकास निधि के असमतोल आवंटन को लेकर अपनी ही सरकार को कई बार खरी-खोटी सुना चुके है.जैस्वाल और राठोड दोनों गुरुवार  सुबह गुवाहाटी पहुंचकर बाग़ी दल में शामिल हो चुके है.