logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

वीडियो- मोबाईल और कार्टून की शौक़ीन एक बिल्ली


एक ऐड है,शौक बड़ी चीज़ है.....वाक़ई  शौक भी क्या चीज होती है. कई लोग तो अपने शौक की वजह से ही चर्चा में आ जाते है। लेकिन ऐसा नहीं है की ये शौक केवल इंसानों को ही मशहूर करता। .. शौक या आदतें तो किसी को भी हो सकती, फिर भला वो इंसान हो या कोई पश -पक्षी ! खामगांव की एक बिल्ली इन दिनों काफी चर्चा में है, बिल्ली के शौक है ही कुछ ऐसे कि वो चर्चित हो गयी है। अब मिलिए इस शौकीन बिल्ली जिसका नाम गोपाल है ..... खामगाव शहर के वाडी परिसर में रहने वाले  नाना हिवराले के घर ये बिल्ली बड़ी शानो शौक़त के साथ रहती है.हिवराले परिवार को  ये बिल्ली बीमार अवस्था में मिली थी जिससे बाद परिवार ने उसे पाल लिया और उसकी पूरी देशभाल की..  कुछ दिनों के बाद बिल्ली स्वस्थ हो गई और परिवार के सभी सदस्यों के साथ घुल मिल गई। अब तो बिल्ली परिवार के ही सदस्य जैसा हो गई है। यहां तक तो सबकुछ सामान्य है लेकिन खास बात तो ये है की इस बिल्ली को बच्चों की तरह ही मोबाइल या टीवी में कार्टून देखने का बड़ा ही शौक है। बिल्ली ज़नाब जब तक मोबाइल में अपना फेवरेट कार्टून नहीं देखते तब तक उसे नींद ही नहीं आती।  बात केवल यही तक नहीं है बल्कि वीडियो  देखते हुए ये मोबाइल फोन को भी इस तरह के एंगल पर रखतीं  हैं कि वो कार्टून अच्छी तरह से देख सकें। इतना ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों की तरह ही राइम्स भी दोहराने की कोशिश करते है। वाकई ये बिल्ली है कमाल की केवल इसके शौक ही नहीं बल्कि इसकी हर आदतें लाजवाब है। शायद इसी लिए तो कहा जाता है शौक बड़ी चीज है..  फिर वो चाहे हम इंसानों की हो या बिल्ली के।