logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में देश का दूसरा 'टेक्सटाइल रिकवरी' प्रोजेक्ट; कचरे के कपड़ों से बनाए जाएंगे नए उत्पाद ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: "जब तक टेंडर रद्द नहीं होगा, बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे" – पहले ही दिन गुरवला क्षेत्र के 3 स्कूलों पर ताला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

वीडियो -आरपीएफ के आरक्षण ने बचाई महिला यात्री की जान


गोंदिया-गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस प्लेटफार्म दोपहर के समय पहुंची थी. थोड़ी देर के स्टॉपेज के बाद ही यह ट्रेन अपने आगे के गंतव्य के लिए रवाना होने लगी उसी दौरान स्लीपर कोच के एस 4 डिब्बे में एक यात्री अपनी पत्नी के साथ प्रवेश करते हुये दिखाई दिया। यह पुरुष यात्री उमेश बिसेन बताया जा रहा है जो कि चलती गाड़ी में सीढ़ी पर लटक गया था जिसके बाद उसकी पत्नी प्रीति बिसेन भी उसके पीछे उसकी कमर को पकड़ कर ट्रेन के ऊपर चढ़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दी  लेकिन वो ट्रेन में ऊपर नहीं चढ़ पाई और ट्रेन के साथ ही घसीटने लगी. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षक प्रमोद कुमार ने सतर्कता का परिचय देते हुए तुरंत महिला को खींचते हुए प्लेटफार्म और ट्रेन  के बीच मे जाने से बचा लिया। आरक्षक की सूझबूझ के चलते इस महिला की जान बच गई।