logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

शिवनाथ एक्सप्रेस की दो बोगी पटरी से उतरी


नागपुर -कोरबा से इतवारी आ रही शिवनाथ एक्सप्रेस की 2 बोगी डोंगरगढ़ में पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ़्तार कम होने से इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ. लेकिन इस दुर्घटना की वजह से ट्रेन काफी लेट हो गई।  छत्तीसगढ़ के कोरबा और नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन से चलने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस मंगलवार तड़के डोंगरगढ़ यार्ड में पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालाँकि दोनों जनरल बोगी के पटरी से उतरने से ट्रेन काफी देर हो गई। ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही गोंदिया और इतवारी से  दुर्घटना रिलीफ ट्रेन और दुर्घटना चिकित्सा सहायता ट्रेन घटनास्थल पर पहुंची और राहत व मदद कार्य में जुट गई। सुबह करीब पौने 4 बजे हुई इस हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रभावित दोनों कोच को अलग कर दिया और उन दोनों बोगी के यात्रियों को स्लीपर कोच में बिठाया। साथ ही यात्रियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस हादसे की वजह से शिवनाथ एक्सप्रेस तो काफी लेट हो गई थी.लेकिन गनीमत रहा कि ये हादसा डोंगरगढ़ यार्ड में  हुई थी.  जिसके कारण मेन लाइन प्रभावित नहीं है और अन्य ट्रेन पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ।