logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवसेना के संकट पर बोले गड़करी,आगे आगे देखों होता है क्या ?


नागपुर - राज्य में मौजूदा संकट और शिवसेना की मौजूदा परिस्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने पहली बार टिप्पणी की है,एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में गड़करी ने कहाँ की इस संकट को लेकर आगे आगे देखिये होता है क्या ? उन्होंने कहां की कुछ बातें समय और परिस्थिति के हिसाब से तय होती है इसलिए आगे क्या होगा यह समय तय करेगा लेकिन भाजपा और शिवसेना साथ आती है तो उन्हें या उनके जैसे वो लोग जो हिंदुत्व और बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर यकीन रखते है उन्हें अच्छा ही लगेगा,गड़करी ने कहाँ की वह शिवसेना के मौजूदा संकट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते,शिवसेना में ऐसी परिस्थिति क्यों बनी इसका बेहतर जवाब पार्टी प्रमुख ही दे सकते है कुछ सवालों के जवाब समय,परिस्थिति और भगवान के पास होते है इसलिए आगे आगे देखिये क्या होता है.उन्होंने यह भी कहां की शिवसेना का राष्ट्रवादी और कांग्रेस के साथ जो गठबंधन हुआ वह नैसर्गिक नहीं था,इसलिए शायद शिवसेना इस संकट से जूझ रही है.मेरे उद्धव ठाकरे से व्यक्तिगत संबंध है लेकिन व्यक्तिगत संबंध और राजनीति दोनों अलग-अलग चीजे है.आगे-आगे देखिये क्या होता है,वैसे मुझ जैसे ऐसे कई लोगों को भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हो यह अच्छा लगेगा,क्यूँकि मैं हिंदुत्व और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को मानते है मगर मौजूदा परिस्थिति में इसकी संभावना कम ही है.हमें कुछ दिन इंतज़ार करना होगा परिस्थितिया साफ होगी,बादल छट जायेंगे,अँधेरा दूर होगा और सूरज निकलेगा