logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

शिवसेना को छोड़ गोपीकिशन बाजोरिया शिंदे के दल में शामिल हुए


अकोला-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना के सामने कई चुनौतियां हैं, हर दिन शिवसेना के कई पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, जिला प्रमुख और नेता शिंदे  गुट में शामिल हो रहे हैं. अब अकोला से शिवसेना के साथ युवा सेना को भी झटका लगा है. मुंबई में अकोला के पूर्व विधायक समेत कई पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समूह में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में विधानसभा के पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया, विप्लव  बाजोरिया, उप-नगर प्रमुख, युवा सेना के अकोला जिला प्रमुख विट्ठल सरप, पूर्व नगरसेवक और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। एकसाथ इतने नेताओं और पदाधिकारियों के शिवसेना छोड़कर शिंदे गुट में शामिल होने से अकोला जिले में शिवसेना को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।