logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरपंच और नगराध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से हो,बावनकुले ने उठाई मांग


नागपुर- राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री,भाजपा के विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले ने मांग की है कि सरपंच और नगराध्यक्ष का चयन सीधे जनता से हो,उन्होंने अपनी सरकार से महाविकास आघाड़ी सरकार के पहले ही भाजपा-शिवसेना युति सरकार के फैसले को फिर से बहाल करने की मांग की है.इस मांग के ही साथ बावनकुले ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है.बावनकुले के मुताबिक ग्रामीण भाग की जनता को अधिकार उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य सरकार ने एक अच्छा निर्णय लिया था,जिससे सरपंच और नगराध्यक्ष का चयन सीधे जनता के मतों से होता था लेकिन पिछली महाविकास आघाड़ी सरकार ने इस फैसले को पलट दिया था.बावनकुले ने आगामी विधान भवन के सत्र में इसी संबंध में फैसला लिए जाने की मांग की है.बावनकुले का कहना है राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस विषय से भली भांति परिचय है इसलिए वह इस पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।उनका यह भी कहना है कि सरपंच और नगर अध्यक्षों का चयन चुने हुए प्रतिनधियों के माध्यम से होने के चलते अविश्वास बढ़ गया था.

शिंदे-फडणवीस निकालेंगे ओबीसी का समाधान 
बावनकुले ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाडी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान ओबीसी समाज से महज छलावा किया है,लेकिन सीएम और डीसीएम ने अपनी पहली ही कैबिनेट में ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण के विषय में अच्छा निर्णय लिया है.सरकार नए सिरे से इम्पीरिकल डाटा तैयार कर उसे सुप्रीम कोर्ट में जमा करायेगी उन्हें उम्मीद है कि शिंदे और फडणवीस ही ओबीसी समाज को न्याय दिलाने का काम करेंगे।