logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सस्पेंस ख़त्म-नागपुर विश्वविद्यालय ने ऑफलाईन परीक्षा लेने की घोषणा की,तारीख भी बताई


नागपुर - राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन परीक्षा ऑफलाईन लेने का निर्णय लिया है.विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लेते हुए लगभग उस विवाद को भी ख़त्म कर दिया है जो ऑफलाईन या ऑनलाईन परीक्षा होगी। शुक्रवार को कुलगुरु की अध्यक्षता में विद्वत परिषद ( बोर्ड ऑफ़ एक्सामिनेशन ) की बैठक में  यह निर्णय लिया गया। खास है कि ऑफलाइन परीक्षा विद्यार्थी अपने ही कॉलेज के होम सेंटर से परीक्षा दे पायेंगे। साथ ही प्रश्नपत्रिका के लिए विद्यार्थियों के पास बहुपर्याय ( मल्टीपल ऑप्शन ) उपलब्ध रहेगा। 

खास है कि पूर्व में परीक्षा मंडल ही हुई बैठक में ऑनलाईन परीक्षा लिए जाने का निर्णय हुआ था परंतु ऐन वक्त पर ( दो दिन पहले )कुलगुरु द्वारा ली गई बैठक में परीक्षा के ऑनलाइन लिए जाने के संदर्भ में निर्णय लिया गया.

दो दिन पहले ही विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने एक आदेश जारी कर 8 जून से पदवी ( ग्रेजुएट ) और 15 जून से पदव्युत्तर ( पोस्ट ग्रेज्युएट ) के अंतिम वर्ष की सम सत्र की परीक्षा लिए जाने की जानकारी दी थी.परंतु यह परीक्षा किस मोड में होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई.शुक्रवार को इस सस्पेंस को ख़त्म करते हुए विश्वविद्यालय ने ऑफलाईन मोड़ पर निर्णय लेने का फैसला लिया। जो निर्णय लिया गया है उसके अनुसार एक ही दिन में तीन सत्र में परीक्षा होगी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है.


परीक्षा का प्रारूप ऐसा रहेगा 

- बहुपर्यायी प्रश्न (एमसीक्यू)

- 50 प्रश्न, जिनमें से 40 प्रश्न का जवाब देना होगा 

- पेपर देने के लिए 90 मिनट का समय रहेगा 

- विद्यार्थियों अपने होम सेंटर में परीक्षा दे पायेंगे 

परीक्षा की तारीख 

8 जून - ग्रेज्युएट अभ्यासक्रम लास्ट ईयर 

15 जून - पोस्ट ग्रेज्युएट अभ्यासक्रम लास्ट ईयर 

22 जून - सभी अभ्यासक्रम की सम सत्र की परीक्षा