logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सिगरेट के विवाद में धारदार हथियार से हमला हुआ,पिस्तौल भी निकल गई


नागपुर- सिगरेट के विवाद में बड़ा विवाद कट गया.घटना नागपुर के स्वस्तिक नगर के डोंगरे ले आउट परिसर घटी है.पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक फिर्यादी चिंताबाई जो अपने घर में ही दुकान लगाती है,बुधवार सुबह दुकान में ही थी तभी  पप्पू सोनेकर नामक युवक सिगरेट लेने के लिए उसकी आया उसने 20 सिगरेट एक साथ मांगी इसी बीच पैसों को लेकर उसका महिला दुकानदार से झगड़ा हुआ इस विवाद के बाद पप्पू वहां से चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद वह अपने दोस्त सूरज थानेकर के साथ दोबारा दुकान पर लौटा और अपने पास के तेज धार हथियार से महिला पर वार कर उसे  घायल कर दिया।चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति  गणेश प्रसाद बाहर आया और उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और उसे भी घायल कर दिया। जिसके बाद गणेश अपने घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर सूरज पर फायर कर दिया। गोली सूरज के कंधे पर लगी इस घटना से कुछ देर के लिए पूरे परिसर में दहशत फैल गई।  घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिगरेट के लिए हुए इस विवाद में घायलों का अस्पताल में ईलाज शुरू है.