logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

सुरक्षा से खिलवाड़-अमरावती जिला सामान्य अस्पताल का समय पर नहीं हुआ फायर ऑडिट


अमरावती-भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी आग की घटना का दर्द राज्य ने शायद ही भुलाया हो.इस घटना ने फिर एक बार सरकारी सेवाओं की कलई खोल दी थी.इस घटना के बाद भले ही सरकार ने अस्पतालों को अधिक सुरक्षित बनाने का दावा भले ही किया हो मगर अब तक कुछ ठोस बदलाव हुआ हो ऐसा दिखाई नहीं देता।अमरावती का जिला सामान्य अस्पताल वैसे ही चर्चा में रहता है अब इस अस्पताल में एक नया ही मामला सामने आया है.आग लगने की घटना के दौरान आग बुझाने में फायर सिलेंडर की अहम भूमिका रहती है.इन सिलेंडर की नियमित देखरेख भी करनी होती है.मगर अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल में लगे सिलेंडर 15 फ़रवरी को ही एक्सपायर हो चुके है जिस ओर किसी का ध्यान नहीं और यह सिलेंडर शान से टंगे है.यह स्थिति बता रही है कि यक़ीनन अस्पताल में सुरक्षा का ऑडिट नहीं हुआ है.