logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुराबर्डी हत्याकांड: दोस्त ही निकला कातिल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: सूराबर्डी में 20 वर्षीय युवती के हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या आरोप में युवती के दोस्त अंकित रंधे को गिरफ्तार कर लिया है।  खापरखेड़ा इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय मृतक युवती आरोपी अंकित राधे की अच्छी दोस्त थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लड़ाई शुरू थी। जिसके कारण दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इसको लेकर आरोपी परेशान था उसे लगता था कि उससे दूर जा रही है। इसलिए उनके बीच लगातार बहस और झगडे हो रहे थे। 

युवती एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी। शुक्रवार को वह रोज की तरह अपने काम पर चली गई। जब उसकी मां ने उसे बुलाया तो उसने बताया कि वह अंकित के साथ जा रही है और चार बजे तक आएगी। दोनों वहां से निकले और सुराबर्डी के पास एक सुनसान बिल्डिंग के पास आकर बैठे रहे। 




सुनसान जगह पर फिर बहस और हत्या

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच एक बार फिर से विवाद हो गया। विवाद के बढ़ते देख आरोपी अंकित ने जेब से कटर निकाला और युवती के गले को रेत कर हत्या कर दी और फिर युवती की दो पहिया लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ शाम तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी माँ ने खोजबीन शुरू की। 

पुलिस ने घुमाया जांच का पहिया

पुलिस को शुक्रवार शाम करीब सुराबर्डी क्षेत्र के कोराडी थाना क्षेत्र में काजल कुकडे (उम्र 20) का गला कटा हुआ शव मिला। पुलिस को शक था कि प्रथमदर्शी ने गला रेतकर उसकी हत्या की है।  पुलिस ने तब परिवार को सूचित किया और पता चला कि काजल की हत्या कर दी गई है।

हिंगनघाट से आरोपी को किया गिरफ्तार 

जोन पांच के डीसीपी सारंग अव्हाड ने बताया कि, हत्या के बाद आरोपी मृतक की गाड़ी लेकर वर्धा के हिंगन घाट के और भाग गया था। मृतक की माँ के कहने अनुसार हमने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू किया। जैसे ही आरोपी का लोकेशन पता चला पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे बताया कि, आरोपी को ट्रांजिट रिमांड को लेकर आज अदालत में पेश किया जाएगा।