logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

सेल्फी लेना दो युवकों को पड़ा भारी, पानी में बहे


चंद्रपुर: जुलाई और अगस्त के महीनों में हुई भारी बारिश के कारण जिले के बांधों में पानी भर गया है। बांध से पानी छोड़े जाने को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वरोरा और शेगांव के कुछ युवक चारगांव बांध पर्यटन के लिए गए थे। इसी दौरान मोबाइल फोन पर सेल्फी लेने के लालच में दो युवक बांध के पानी में बह गए। यह घटना गुरुवार दोपहर सामने आई। बहे युवकों की पहचान हार्दिक विनायक गुलघाने (19 निवासी शेगांव) और आयुष चिडे (19 निवासी वरोरा) के रूप में हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वरोरा से हार्दिक गुलघाने, आयुष चिड़े, श्वेतम जायसवाल, मयूर विजय पारखी और अशरा संजू गोलगोड़े, पांच दोस्त चारगांव बांध देखने गए थे। इसी बीच सेल्फी लेते समय हार्दिक का पैर फिसल जाता है और वह झील में गिर जाता है। उसे बचाने के लिए आयुष छेडे ने पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, आयुष भी डूब गया। यह देख अन्य दोस्त चिल्लाने लगे। स्थानीय नागरिकों ने हार्दिक और आयुष को बचाने की कोशिश की। हालांकि, उनका कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुर जिला प्रशासन ने बचाव दल को चिरगांव भेजा है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों की लाश नहीं मिली थी।  शेगांव पुलिस आगे की जांच कर रही है।