logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕

हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं पढ़ेंगे तो क्या पाकिस्तान में पढ़ेंगे-फडणवीस


मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने नवनीत राणा को हनुमान चालीसा ना पढ़ने देने के लिए हजारों लोगों को उनके घर के बाहर भेजा गया। उनके ऊपर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फडणवीस ने कहा कि ठाकरे सरकार अहंकार के मद में चूर है। लेकिन हम उनको बता देना चाहते हैं कि यह देश लोकतंत्र से चलता है और हम ठाकरे सरकार के किसी भी धमकी और जानलेवा हमलों से डरने वाले नहीं हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'अगर हनुमान चालीसा का पाठ करना एक अपराध और देशद्रोह है। तो हम सब यह अपराध एक बार नहीं बार-बार करने को तैयार हैं।' उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हनुमान चालीसा भी पढ़ी। फडणवीस ने कहा कि अब महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा नहीं पढ़ेंगे तो क्या पकिस्तान में पढ़ेंगे?

नवनीत राणा के साथ दुर्व्यवहार
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के साथ जेल में दुर्व्यवहार किया गया। वो पिछड़ी जाति से आती हैं इसलिए उन्हें पीने का पानी तक नहीं दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें वॉशरूम(शौचालय) जाने की इजाजत भी नहीं दी गई। उनके साथ उनकी जाति को लेकर दुर्व्यवहार किया गया। फडणवीस ने कहा कि नवनीत राणा ने इस संबंध में लोकसभा के स्पीकर को एक पत्र भी लिखा है। ठाकरे सरकार पर हमला बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस किसी को मेरे घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करना है। वह करें मैं भी उनके साथ हनुमान चालीसा खुले दिल से पढूंगा।
 

सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ठाकरे सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का हमने बहिष्कार किया है। इसकी वजह यह है कि महाराष्ट्र की सरकार विरोधी पार्टी के नेताओं को जान से मारने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से किरीट सोमैया पर शिवसैनिकों ने हमला किया है। ऐसी सूरत में संवाद के लिए कोई जगह नहीं बचती। उन्होंने कहा कि हिटलरशाही के जरिए शासन नहीं किया जा सकता है। अगर इसी प्रकार की प्रवृत्ति के साथ सरकार अपना कामकाज करेगी तो हम उनका पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे। आने वाले दिनों में भी हम बीएमसी में हो रहे भ्रष्टाचार पोल खोल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किरीट सोमैया ने खुद पुलिस को इन्फॉर्म किया था कि उन पर हमला होने वाला है। बावजूद इसके पुलिस वालों ने उन्हें आरोपियों के हवाले कर दिया। किरीट सोमैया के साथ मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई।