logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

हनुमान चालीसा से नहीं कड़े फ़ैसले से कश्मीर समस्या सुलझेगी- संजय राउत


शिवसेना  के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत  ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कश्मीरी पंडित की हत्या हुई है। वो दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर सब कब खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों  की समस्या हनुमान चालीसा  पढ़ने या लाउडस्पीकर  जैसे मुद्दे से खत्म नहीं होने वाली है। अगर इस समस्या को खत्म करना है तो फिर कड़े फैसले लेने होंगे। अब यह समस्या सिर्फ कश्मीरी पंडितों तक ही सीमित नहीं रही है बल्कि यह सभी लोगों की समस्या बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक पाकिस्तान की तरफ उंगली उठाकर उन्हें दोषी ठहराते रहेंगे। अब समय आ चुका है कि हमें यह तय करना होगा कि आखिर हम इस समस्या को खत्म करने की दिशा में क्या प्रयास कर रहे हैं? संजय राउत ने कहा कि जिस व्यक्ति की कश्मीर में हत्या हुई, वह एक सरकारी कर्मचारी था और दफ्तर में काम कर रहा था लेकिन उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि बीते 7 सालों से मोदी सरकार कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की बात की जा रही थी। लेकिन अब तक कितने लोग लोगों का पुनर्वसन हो पाया, इसका कोई आंकड़ा नहीं है। राउत ने कहा कि इस हत्याकांड के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मैंने उनके बच्चों और पत्नी की आंखों में भरा आक्रोश भी कल देखा है। धारा 370 को हटाने के बाद भी वहां पर कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं। देश में एक बार फिर तनाव और अशांति वाले हालात बन रहे हैं। ऐसे में कड़े कदम उठाए बिना काम नहीं चलेगा।