logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

फ़ोटो फ़ीचर स्टोरी -नवरोज़ पारसियों का नया साल और नागपुर


देश में अल्पसंख्यक लेकिन समृद्ध पारसी समुदाय का नववर्ष 16 अगस्त 2022 मंगलवार से शुरू हो गया 

ये समुदाय अपने नववर्ष के पहले दिन को नवरोज़ से संबोधित करता है,पारसी कैलेंडर का नवरोज़ से शुरू होता है 
नागपुर शहर में 100 के क़रीब पारसी परिवार रहतें है,लगभग सभी परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है 
पारसी समुदाय की नागपुर में मौजूदगी की प्रमुख वजह टाटा की कंपनी एम्प्रेस मील है 
टाटा ग्रुप ने नागपुर में अपनी मील शुरू करने के ही साथ बड़ी संख्या में नागपुर में समुदाय लोगों को बसाया 


इसके लिए बाकायदा शहर के बीचों-बीच टाटा बाग़ का निर्माण कराया गया,यह परिसर अब भी गुलज़ार है जहां कई पारसी परिवार रहते है 
जब मील शुरू थी तो मील में प्रमुख ओहदों पर पारसी व्यक्ति को ही नियुक्त किया जाता था 

100 साल से अधिक के स्वर्णिम इतिहास के बाद अब मील बंद हो चुकी है लेकिन नागपुर में कई पारसी परिवारों का वास्तव्य अब भी है 
पारसी परिवार का धार्मिक स्थल अग्यारी कहलाता है,यहाँ प्रमुख तौर से अग्नि की पूजा की जाती है,इस मंदिर में सिर्फ समुदाय के लोगों को ही जाने की अनुमति होती है 

नवरोज़ के दिन अग्यारी में विशेष पूजा होती है जिसमे समुदाय के लोग शामिल होते है एक दूसरे को बधाई देते है,घरों में आज के दिन ख़ास पारसी पकवान बनाये जाते है 
नागपुर के टाटा बाग़ में टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेद  टाटा की मूर्ति लगी है जिसे पारसी लोग हमेशा प्रणाम करते है,जमशेद टाटा का दर्जा उनके समुदाय में भगवान के जैसा ही है