logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

वर्धा-कलंब मार्ग पर जल्द दौड़ेगी पैसेंजर, रेलवे ने शेड्यूल किया जारी


यवतमाल: बहुप्रतीक्षित वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेलवे लाइन वर्धा से कलंब तक पूरी हो गई है। रेलवे प्रशासन हर हाल में लोकसभा चुनाव से पहले इस रूट पर ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है. चर्चा है कि इस लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं अब वर्धा से कलंब रूट पर पैसेंजर ट्रेन शुरू करने का फैसले के साथ रेलवे बोर्ड ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

विदर्भ सहित मराठवाड़ा को विकास के पथ पर लाने के लिए यह रेलवे परियोजना पिछले 15 वर्षों से चल रही है। पिछले पांच वर्षों में यह महत्वाकांक्षा परवान चढ़ी है.

खास बात यह है कि 60 फीसदी केंद्र सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार के फंड से तैयार होने वाले इस रेलवे प्रोजेक्ट का काम तेज हो गया है. वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ 284.65 किमी का मार्ग है। इसमें से वर्धा से कलंब मार्ग का 38.61 किलोमीटर का हिस्सा पूरा हो चुका है, जबकि शेष 246.5 किमी कलंब-नांदेड़ मार्ग पर काम जोरों पर है।

इस मार्ग पर 80 प्रमुख पुलों में से 32 पूरे हो चुके हैं, जबकि रोड ओवर बीज़ के 43 कार्य प्रगति पर हैं। इस मार्ग पर आठ किमी लंबी छह सुरंगों पर भी काम चल रहा है।

इस बीच रेलवे प्रशासन की ओर से पैकेज-1 और 2 के तहत काम पूरा कर मार्च के अंत तक यवतमाल तक रेल शुरू करने की कोशिश की जा रही है. हाल ही में पेश किए गए बजट में केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 750 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.