logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: ऑटो चालकों को नियमों का पालन करना चाहिए, एसडीपीओ सुभाष दुधगांवकर


अकोला: ऑटो चालकों को नियमों के साथ-साथ अनुशासन का भी पालन करना चाहिए. ऐसा कोई काम न करें जिससे शहर का यातायात बाधित हो, उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दुधगांवकर ने इस ओर ऑटो चालकों का ध्यान खींचा, वे शुक्रवार को यातायात नियंत्रण शाखा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. 

ऑटो चलाते समय वर्दी, बैच का उपयोग किया जाए, ऑटो चलाते समय नागरिकों को परेशान न किया जाए, इसका ध्यान रखा जाए, सिग्नल के नियमों का पालन किया जाए, ऑटो को पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जाए, वाहन से संबंधित दस्तावेज साथ रखे जाएं, आदि सूचनाएं इस बैठक में सुभाष दुधगांवकर ने दी. शहर यातायात नियंत्रण शाखा के निरीक्षक विलास पाटिल, उप निरीक्षक सुरेश वाघ सहित यातायात शाखा के कर्मचारी, 200 वाहन मालिक, वाहन चालक इस बैठक में उपस्थित थे. 

विलास पाटिल ने कहा कि अवैध यात्रियों को न ले जाएं, ऑटो के ईंधन में मिलावट न करें, अधिकृत डीलरों से सीएनजी न लें, ग्राहकों से अधिक किराया नहीं लेने की सलाह भी उन्होंने दी. इसी तरह उन्होंने संदिग्ध वस्तु के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील भी की.