logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

नाबालिग युवती के साथ बलात्कार; गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, लड़की की हालत नाजुक


गोंदिया: भंडारा में महिला के साथ हुई सामूहिक बलात्कार मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि, गोंदिया में एक नाबालिग के साथ बलात्कार और गर्भपात करने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद जिले में खलबली मच गई है। 26 साल के एक शख्स ने एक नाबालिग लड़की का बार-बार यौन शोषण किया. इसमें नाबालिग बच्ची चार माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने गर्भपात की गोलियां देकर उसका गर्भपात करा दिया। लेकिन इससे बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दावनीवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गर्भपात की गोलियां खाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी

आरोपी युवक और पीड़िता नाबालिग लड़की अगल-बगल रहती है। कुछ दिनों पहले दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इस प्रेम प्रसंग से युवती गर्भवती हो गई। बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी युवक ने बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के ही मेडिकल सेंटर से गर्भपात की गोलियां खरीद लीं। इन गोलियों के सेवन के बाद आंशिक गर्भपात के कारण लड़की की हालत गंभीर हो गई।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोंदिया के बाई गंगाबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बार जब डॉक्टर ने उसकी मेडिकल जांच की तो सब कुछ सामने आ गया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत गंभीर है और इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: