logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में नए मॉडल का प्रदार्पण, महिंद्रा ने अपनी मशहूर एसयूवी का e-वेरिएंट किया पेश; मिलेंगे ये फीचर्स


-रवि शुक्ला

भारत में ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में बड़ी तेजी से बदलाव हो रहा है। एक समय जहाँ नए-नए डीजल और पेट्रोल वाहनों के लांच की होड़ लगी रहती ही, वहीं अब उनकी जगह इलेक्ट्रिक, सीएनजी और पीएनजी वाहनों की लॉन्चिंग की होड़ लगी है। इसी क्रम में भारत की दूसरे नंबर की वाहन कंपनी महिंद्रा ने नए इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉच करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपनी मशहूर XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को बाजार में उतारने का ऐलान किया है। कंपनी इस वाहन पर तेजी से काम कर रही है। XUV 3XO EV को कई बार परीक्षण के दौरान देखा गया है।

400 किमी रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, XUV 3XO EV फुल चार्ज पर 400 किमी तक की रेंज दे सकती है। इस कार की संभावित कीमत 13-15 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालाँकि, इस संबंध में कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, यह भी जल्द ही सामने आ जाएगा। महिंद्रा XUV 3XO EV एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो XUV ​​4OO से नीचे होगी। भारत में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा।

डिजाइन में ईवी जैसा बदलाव
टेस्टिंग के दौरान जब XUV 3XO EV की स्पाई तस्वीरें सामने आईं तो इस कार का डिजाइन साफ ​​नजर आया। आगे की तरफ हमें गोल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और सी-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ समान स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिखाई देता है। इस डिजाइन में 360 डिग्री कैमरे के अलावा काले रंग की रूफ रेल्स, ORVMs और शार्क फिन एंटीना भी शामिल हैं।

महिंद्रा XUV 3XO की विशेषताएं
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एक शक्तिशाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है, इसमें अच्छा स्पेस है और इसमें आराम से पांच लोग बैठ सकते हैं। XUV 3XO तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जो 21.2 किमी/लीटर तक का माइलेज प्रदान करता है। सुरक्षा के मामले में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।