logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

केंद्र सरकार ने आम जनता को दिया बड़ा झटका, सरकार ने घरलू गैस की कीमतों में 50 रूपये की वृद्धि


नई दिल्ली: महंगाई से परेशान नागरिकों को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने घरेलु गैस की कीमतों में 50 रूपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। नई कीमत मंगलवार से लागू होंगी। इस बात की घोषणा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने की। इस के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, दो-तीन हफ्ते में हम इसकी समीक्षा करेंगे।  

देश की जनता महंगाई से परेशान है। चीजों के बढ़ती कीमतों ने नागरिकों की जेब को खाली कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने घरेलु गैस की कीमतों में 50 रूपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये और गैर उज्ज्वला योजना के तहत 803 रुपये से बढ़कर 853 हो गई है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ रही हैं और हमारे यहां कीमतें घट रही हैं। हमने फैसला किया है कि रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम इसकी समीक्षा करेंगे।" पूरी ने आगे कहा, एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (PMUY लाभार्थियों के लिए) हो जाएगा और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगा। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे बढ़ने के साथ समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं।"

नागपुर में 904 रूपये में मिलेगा सिलेंडर 

उपराजधानी नागपुर में वर्तमान में 14 किलो का सिलेंडर 854 में मिलता है। वहीं 50 रूपये की बढ़ोतरी के बाद नागरिकों को अब घरेलु गैस 904 रूपये में मिलेगा। वहीं अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में 852.50 रुपए में मिलेगा।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 44.50 रुपये की कटौती की गई थी

एक अप्रैल को तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में 44.50 रुपये की कटौती की थी। दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गई। पहले यह ₹1803 में उपलब्ध था। कोलकाता में इसकी कीमत 1913 रुपये से 44.50 रुपये कम होकर 1868.50 रुपये हो गई है।