logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नागपुर में स्थापित किया जाएगा 350 बिस्तरों वाला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, 700 करोड़ रुपये तक का प्रस्तावित निवेश


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के ऐरोली में सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गन किम योंग की उपस्थिति में कैपिटलैंड डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री गान किम योंग और परिवहन मंत्री जेफरी सियो के साथ महाराष्ट्र सरकार और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड व टेमासेक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य नागपुर में 350 बिस्तरों वाला एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करना है, जिसमें 700 करोड़ रुपये तक का प्रस्तावित निवेश होगा और लगभग 3000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

नवी मुंबई में, इस दौरान सीएम ने कहा, “मेडिसिटी एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजना है और इसका मुख्य उद्देश्य नागपुर को देश का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र बनाना, वहाँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना और न केवल विदर्भ, बल्कि पूरे महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों के रोगियों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करना है।” 

उन्होंने बताया कि इस मेडिसिटी में विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अनुसंधान केंद्र, चिकित्सा शिक्षा संस्थान और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएँ शामिल होंगी। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और टेमासेक को इस मेडिसिटी के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

नागपुर में मेडिसिटी एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजना है और इसका मुख्य उद्देश्य नागपुर को देश का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र बनाना है। नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराकर, न केवल विदर्भ, बल्कि पूरे महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों के रोगियों को सर्वोत्तम उपचार मिल सकेगा। इस मेडिसिटी में विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अनुसंधान केंद्र, चिकित्सा शिक्षा संस्थान और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएँ शामिल होंगी।