logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: श्रावण समाप्त होते ही नॉनवेज प्रेमियों की पाडवा तैयारी, खांबाडा बाजार में बकरा खरीदने उमड़ी भीड़


चंद्रपुर: श्रावण मास में पूरे एक महीने तक संयम बरतने के बाद नागरिकों ने अब पाडवा त्योहार के स्वागत की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। श्रावण के दौरान मटन, चिकन और मछली की दुकानों में सन्नाटा छाया रहा। लेकिन अब पाडवा सिर्फ दो दिन दूर होने से खाने-पीने के शौकीनों ने फिर से नॉनवेज पर दावत उड़ाने की तैयारी कर ली है। इसका नज़ारा चंद्रपुर जिले के खांबाडा स्थित बकरा बाजार में देखने को मिला। 

पाडवा के अवसर पर लगे इस बाजार में बकरा खरीदने के लिए नागरिकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। नॉनवेज प्रेमियों ने पिछले एक महीने तक खुद को रोके रखा था, लेकिन अब पाडवा पर मटन का स्वाद चखने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।

खांबाडा का यह बकरा बाजार जिले में प्रसिद्ध है। यहां चंद्रपुर जिले के विभिन्न हिस्सों से किसान और व्यापारी बकरों की बिक्री के लिए आते हैं। इस बार पाडवा के कारण इस बाजार में खासा उत्साह और भारी भीड़ देखने को मिल रही है।