logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कई दिनों से बदलीनुमा मौसम; रबी सीजन की फसलों को हो रहा भारी नुकसान


यवतमाल: लगातार बादल छाए रहने से क्षेत्र में रबी सीजन खतरे में है. किसान इस माहौल से गेहूं, चना, ज्वार समेत अन्य फसलों पर बड़े पैमाने पर बीमारी फैलने की आशंका जता रहे हैं.

रालेगांव इलाके में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं. इसके अलावा सुबह के समय अक्सर घना कोहरा भी रहता है. फसल वृद्धि के लिए पोषक तत्वों की कमी वाले इस वातावरण का रबी फसलों पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है.

हरभरा, तुअर, गेहूं पर कीट और चीटियों का असर पड़ रहा है, जबकि गेहूं की फसल पर भी रोग लग रहा है. इसके अलावा हरभरा चने पर कीड़ों का प्रकोप बढ़ रहा है.

लगातार पड़ रही ठंड और उमस के कारण किसान रबी उत्पादन में भारी कमी की आशंका जता रहे हैं. इसके अलावा चार दिन पहले क्षेत्र में आयी तेज हवाओं के कारण कई खेतों में रबी की फसल को नुकसान हुआ है.