logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कपास के दाम कौड़ी के मोल, किसानों की आंखों में पानी; गारंटीशुदा कीमत से मिल रहे कम दाम


अमरावती: इस साल कपास का उत्पादन संतोषजनक है, लेकिन फिर की किसानों की आंखों में आंसू हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें गारंटी मूल्य से कम कीमत मिल रही है। किसानों ने कपास का भंडारण कर लिया है। किसानों को उम्मीद है कि दाम बढ़ेंगे। लेकिन पैसे की जरूरत के कारण कुछ किसानों को ज्यादा कपास बेचना पड़ता है। किसानों का सवाल है कि तीज त्यौहार के वक्त भी जो पैसे की जरुरत है वो कपास का भंडारण कर रखने से कैसे मिलेंगे? अब जो दाम मिल रहे हैं, उसमें में कपास बेचना पड़ेगा।   

दिवाली के मौके पर निजी बाजार में कपास की आवक बढ़ गई है. ग्रामीण इलाकों में भी कपास खरीदने के लिए व्यापारी नजर आ रहे हैं. अब जैसे मानो यह नियम बन गया है कि व्यापारी किसानों से मनमाने दाम पर कपास मांगता है और किसान को देने के लिए मजबूर करता है। 

केंद्र द्वारा घोषित कपास का गारंटीशुदा मूल्य सात हजार से ऊपर है। हालांकि, निजी बाजार में कपास की कीमतें अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। निजी व्यापारी कपास के लिए 6500 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने 2024-25 के लिए कपास की गारंटीशुदा कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। चालू सीजन में मध्यम स्टेपल कपास के लिए 7121 रुपये और लंबे स्टेपल कपास के लिए 7521 रुपये की गारंटीशुदा कीमत की घोषणा की गई, लेकिन व्यापारी उससे कम दाम की पेशकश कर रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। कपास को गारंटी मूल्य से कम कीमत पर बेचना पड़ता है। 

उधर, अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में कॉटन की कीमतें बढ़ी हैं। पिछले सप्ताह वायदा बाजार में कपास की कीमतें 72.34 सेंट प्रति पाउंड पर थीं। अब यह 72.69 सेंट प्रति पाउंड हो गया है। इससे देश के बाजार में भी कपास की कीमतें बढ़ेंगी। कहा गया कि कपास की फसल संतोषजनक होगी और कपास को अच्छी कीमत मिलेगी।