logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: जिले में धान क्रय केंद्र शुरू नहीं होने से किसान चिंतित, किसानों ने जल्द से जल्द खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग


गोंदिया: हर साल नवंबर के पहले हफ्ते में जिले में धान खरीदी केंद्र शुरू हो जाते थे, लेकिन इस बार किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक सरकारी धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत नहीं हुई है, जिससे किसानों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है।

जिले में धान की कटाई का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर साल नवंबर के पहले सप्ताह में सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू हो जाते थे, जिससे किसान अपनी मेहनत की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना शुरू कर देते थे। लेकिन इस वर्ष अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही खाद्य विभाग ने खरीदी केंद्रों को चालू किया है, जिससे हजारों किसान परेशान हैं। 

शासन की ओर से खरीदी केंद्रों की देरी का सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। कटाई पूरी हो चुकी है, खेतों से धान घर आ चुका है, लेकिन सरकार द्वारा खरीदी केंद्रों की तिथि घोषित न किए जाने से किसान मजबूरी में अपनी फसल खुले बाजार या बिचौलियों को औने-पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। 

क्षेत्र के कई गांवों के किसान खेतों में ही अनाज इकट्ठा करके बैठे हैं, लेकिन खरीदी केंद्र न खुलने से उनके सामने संकट गहरा गया है। अधिकारी वर्ग यह तर्क दे रहा है कि व्यवस्थाएं पूर्ण होते ही केंद्र खोल दिए जाएंगे, लेकिन अब तक कोई ठोस तारीख या कार्ययोजना सामने नहीं आई है। 

बार-बार ज्ञापन और निवेदन देने के बावजूद किसानों की सुनवाई नहीं हो रही। खरीदी में विलंब का सबसे ज्यादा खामियाजा छोटे और सीमांत किसानों को उठाना पड़ रहा है, जिनका जीवन पूरी तरह सरकार की समय पर खरीदी व्यवस्था पर निर्भर रहता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने भी प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की है।