logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल में यूरिया की कमी: खतरे में किसानों का गेहूं-चना-गन्ना


यवतमाल: जिले में रबी मौसम चल रहा है, इस दौरान गेहूं, चना और गन्ने की फसलों के लिए यूरिया की मांग रोज बढ़ रही है। हालांकि, बाजार में कृत्रिम कमी पैदा हो गई है, जिससे किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 

“खाद का समय पर उपलब्ध न होने से फसलों को नुकसान होने का डर है।” इस मौसम में जिले के किसानों ने गेहूं पर 40%, चने पर 30% और गन्ने की फसल पर 20% क्षेत्र बढ़ाया है। यूरिया की जरूरत दोगुनी हो गई है, लेकिन सरकारी कोटे की तुलना में बाजार में केवल 60% आपूर्ति उपलब्ध है। 

स्थानीय व्यापारियों ने काले बाजार में यूरिया का भाव दोगुना कर दिया है, ऐसी चर्चा किसानों में हो रही है। किसानों की ओर से तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।