logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया जिले में बोरवेल खुदाई के नए दर तय, अब 120 रुपये प्रति फुट के हिसाब से देने होंगे पैसे


गोंदिया: गोंदिया जिले में बोरवेल खुदाई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब यदि कोई किसान, नागरिक या उद्योग अपने यहां बोरवेल खुदाई करना चाहता है, तो उसे 120 रुपये प्रति फुट की दर से भुगतान करना होगा। यह निर्णय गोंदिया जिला बोरवेल एसोसिएशन ने लिया है, जिसकी जानकारी पत्रकार परिषद के माध्यम से दी गई।

गोंदिया जिले में वर्तमान में 30 से अधिक स्थानीय बोरवेल मशीन मालिक कार्यरत हैं। वहीं हर वर्ष अन्य राज्यों से करीब 30 से 40 बोरवेल मशीनें जिले में काम के लिए आती हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि बाहर से आने वाले लोग कम दरों पर खुदाई कर स्थानीय बोरवेल मालिकों का रोजगार छीन रहे हैं। 

पिछले 10 से 15 वर्षों से जिले में बोरवेल खुदाई के दर 90 रुपये प्रति फुट थे। लेकिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, मजदूरी दरों में इजाफा और मशीनों में लगने वाले सामान के महंगे होने से अब पुराने दरों पर काम करना संभव नहीं है। इसी कारण बोरवेल मालिकों ने एकजुट होकर नए दर लागू करने का निर्णय लिया है।

एसोसिएशन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बोरवेल खुदाई के लिए तय किए गए 120 रुपये प्रति फुट के दर का पालन करें। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले बोरवेल मशीन मालिकों को एसोसिएशन में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई मशीन मालिक तय दरों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।