logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

गडचिरोली के 18 छात्र माइनिंग ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सौंपे बोर्डिंग पास


नागपुर: गडचिरोली जिले के युवाओं के लिए शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक अहम पहल सामने आई है। माइनिंग और मेटलर्जी इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा के लिए जिले के 18 छात्रों को ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छात्रों को बोर्डिंग पास प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षण के लिए रवाना किया।

गडचिरोली जिले के 18 छात्र माइनिंग एवं मेटलर्जी इंजीनियरिंग की विशेष प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऑस्ट्रेलिया स्थित कर्टिन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो रहे हैं। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एडवांटेज विदर्भ खासदार औद्योगिक महोत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छात्रों को बोर्डिंग पास प्रदान किए।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक समय गडचिरोली नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, जहां सामाजिक और आर्थिक ढांचा कमजोर था।

उन्होंने कहा कि कभी लोग नमक नहीं मिलने पर लालचोटी खाकर जीवन यापन करते थे, लेकिन आज गडचिरोली के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए विदेश जा रहे हैं, जो जिले के विकास की दिशा में बड़ा बदलाव दर्शाता है।