logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

बेलोरा विमानतल अप्रैल 2026 से 'नाइट लैंडिंग' के लिए होगा तैयार, DVOR सिस्टम का कार्य युद्ध स्तर पर जारी; शीघ्र लगाया जाएगा एंटीना


अमरावती: बेलोरा विमानतल अप्रैल 2026 से 'नाइट लैंडिंग' के लिए तैयार होगा। कौन सी विमान कंपनी रात में उड़ान सेवा देगी, यह विमानतल प्राधिकरण तय करेगा। 31 मार्च तक 'नाइट लैंडिंग' संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। अमरावतीवासी लंबे समय से बेलोरा विमानतळ पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।

बेलोरा हवाई अड्डे पर डॉपलर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज (DVOR) सिस्टम लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए आवश्यक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डीजीसीए का एक दल दो सप्ताह पहले जांच कर लौटा, जिसने सिविल वर्क को नाइट लैंडिंग के लिए उपयुक्त पाया।

आगामी प्रक्रिया

अगले सप्ताह डीजीसीए के इंजीनियरिंग और तकनीकी दल बेलोरा पहुंचेंगे, जो एंटीना और आवश्यक उपकरण लगाएंगे। इस सिस्टम को स्थापित करने में 1 से 1.5 माह लगेंगे। त्रुटिरहित स्थापना के लिए बार-बार जांच और परीक्षण होगा। सिस्टम पूरी तरह कार्यशील होने पर डीजीसीए से लाइसेंस मिलेगा।

पूर्ण प्रक्रिया में समय

लाइसेंस के लिए DGCA का विशेष दल सिस्टम की सटीकता जांचेगा। पूरी प्रक्रिया 2 से 2.5 माह चलेगी। अप्रैल 2026 से ही रात में विमान लैंडिंग और टेकऑफ शुरू होंगे।