logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चांदी की कीमतों के उछाल का क्रम टूटा, भाव में आई 5400 रुपये की गिरावट


नागपुर: बीते कुछ समय से चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। देशभर में चांदी के दाम लगातार नई ऊंचाई छू रहे हैं। शनिवार सुबह नागपुर सराफा बाजार में चांदी का भाव 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंच गया था। खास बात यह रही कि भाव खुलने के कुछ ही देर बाद दाम में 15 हजार रुपए से अधिक का उछाल आया। हालाँकि, शाम को बाजार बंद होने तक चांदी के भाव में 5400 रुपये की गिरावट हुई।

देशभर में चांदी के दामों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। सराफा बाजारों में लगातार चांदी के भाव बढ़ते जा रहे थे। नागपुर सराफा बाजार में शनिवार को सुबह चांदी का भाव 2 लाख 53 हजार 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। वहीं शाम को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव दो लाख 48 हजार 100 रुपये पर आ गया।

शुक्रवार और शनिवार के बीच महज 24 घंटों के अंदर ही चांदी के दामों में करीब 15 हजार रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, शाम होने तक 5400 रुपये की गिरावट के साथ चांदी का दो लाख 48 हजार 100 रुपये पर आ गया।