logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Advantage Vidarbha 2026: महोत्सव का दूसरा दिन, विदर्भ में 10 हजार करोड़ के निवेश समझौते; 23 देशों के डिप्लोमेट्स की रही मौजूदगी


नागपुर: नागपुर के विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एडवांटेज विदर्भ यानी खासदार औद्योगिक महोत्सव के दूसरे दिन निवेश को लेकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। हेल्थ, सोलर समेत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय बिज़नेस कॉन्क्लेव का उद्घाटन भी किया। जिसमें 23 देशों के डिप्लोमेट्स मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी का सम्मान भी किया।

नागपुर के विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एडवांटेज विदर्भ यानी खासदार औद्योगिक महोत्सव के दूसरे दिन विदर्भ के औद्योगिक भविष्य को मजबूती मिली है। हेल्थ, सोलर, मैन्युफैक्चरिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन निवेशों से आने वाले समय में हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। महोत्सव में 25 देशों के डिप्लोमेट्स की मौजूदगी रही, जिससे विदर्भ की औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज़ मंजूरी प्रणाली उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने आगे महाराष्ट्र राज्य में शुरू विविध विकास सहित उद्योगिक क्षेत्रों में किस तरह आगे बढ़ रहा है इसकी जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने दावा है कि एडवांटेज विदर्भ के माध्यम से क्षेत्र में उद्योगों का विस्तार होगा और नागपुर समेत पूरे विदर्भ को आर्थिक विकास की नई दिशा मिलेगी।