मेडिकल कॉलेज और होगा हाईटेक, जल्द मिलेंगे दो और सर्जरी रोबोट; पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रस्ताव भेजने का दिया निर्देश
नागपुर: उपराजधानी नागपुर स्थित सबसे बड़े मेडिकल अस्पताल में लगातार सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। एक तरफ जहां अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अत्याधुनिक उपकरणों को भी लगाया जा रहा है। इसी क्रम में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मेडिकल दो और नए सर्जरी रोबोट मशीन उपलब्ध कराने की बात कही है। इसको लेकर पालकमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया।
शुक्रवार को नागपुर मेडिकल अस्पताल और कॉलेज ने अपना 79वा स्थापना दिवस मनाया। जिसमें पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, बॉम्बे हाई कोर्ट, नागपुर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश अनिल किल्लोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए पालकमंत्री ने जहां अस्पताल में कार्यकर्ता डॉक्टरों के कामों की प्रशंशा की, वहीं अस्पताल को और आधुनिक सहित मरीजों को सुविधाजनक बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बोलते हुए पालकमंत्री ने कहा, "वर्तमान में मेडिकल अस्पताल में एक सर्जरी रोबोट मशीन है। जब पहली मशीन आई उस समय लगा क्या इसका इस्तेमाल हो पाएगा। लेकिन इसके बावजूद हमने 25 करोड़ रूपये प्रस्तवित किया और रोबोट मिले। वहीं अब जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, वैसे इसकी उपयोगिता समझ रही है। जिस तरह से उपयोगिता बढ़ रही है। उसको देखते हुए आने वाले समय में और मशीनों की जरुरत पड़ेगी।"
बावनकुले ने आगे कहा, "मेडिकल अस्पताल को और आधुनिक अस्पताल बनाने और आधुनिक तकनीक लाने की जरुरत है। इसके तहत दो और मशीनों की जरुरत पड़ेगी।" पालकमंत्री ने डीन राज गजभिए को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने का आदेश देते हुए कहा कि, "इस वर्ष एक मशीन ली जाएगी और अगले साल दूसरी मशीन उपलब्ध होगी।" पलकमंत्री ने कहा कि, नई तकनीक आने से एक तरफ जहां सर्जरी की गति बढ़ेगी, बल्कि मरीजों को आधुनिक इलाज भी उपलब्ध होगा।"

admin
News Admin