logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच!


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur City) में बेचैनी और घबराहट है... लोग पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों (Petrol Pump) पर लाइन लगाकर खड़े हैं. जिसके बाद सवाल उठ रहा क्या नागपुर में पेट्रोल-डीजल समाप्त हो रहा.... क्या आने वाले दिनों में नागरिकों को ईंधन नहीं मिलेगा... जवाब है नहीं, नागपुर में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल उपलब्ध हैं लेकिन खाड़ी देशों में शुरू युद्ध के बीच उडी अफवाह ने नागपुरवासियों () को पेट्रोल-डीजल पंपों के बाहर कतारों में खड़ा कर दिया। इयें जानते हैं आखिर इस पैनिक बायिंग (Painic Buying) का क्या है असली कारण...?

कहां से हुई इसकी शुरुआत?

बीते दिनों गुजरात के सूरत से एक अफवाह उडी की शहर में आने वाले पांच दिन पेट्रोल नहीं मिलेगा। खबर इतनी तेजी से फैली की कुछ ही समय में शहर के फ्यूल पंपों पर नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी....वहीँ देखते ही देखते अहमदाबाद से लेकर राजकोट सहित पुरे राज्य में यही स्थिति बन गई। 

अफवाह की आग पहुंची नागपुर

वहीं दो दिन बाद महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में ऐसी ही खबर फैली की आने वाले तीन दिन पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. इसका परिणाम यह हुआ कि, शहर के पेट्रोल पम्पों पर एक-एक भीड़ बढ़ने लगी और कुछ ही समय में शहर के कई पेट्रोल पम्पों पर नागरिको का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसका परिणाम यह हुआ कि, नागपुर शहर के अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई हो गए।

स्थिति को देखते प्रशासन हुआ सक्रिय

स्थिति को भांपते हुए प्रशासन भी सक्रिय हुआ और नागरिकों को पेट्रोल पंपों पर भिंड नहीं लगाने और जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध होने को लेकर अश्वस्थ करता रहा लेकिन नागरिकों में उडी अफवाह और सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंपों में लगी भीड़ के आते वीडियो ने बेचैनी को और बढ़ा दी। जो लोग पेट्रोल नहीं भी डलवाना चाहते थे या जिनके वाहनों में पर्याप्त ईंधन मौजूद था वह भी घबराहट में पम्पों की ओर बढ़ चले। 

कई पेट्रोल पम्प हुए ड्राई

अब शहर में हालत ऐसे बन गए हैं कि, शहर के अधिकतर और बड़े से बड़ा पेट्रोल पंप ईंधन नहीं होने के कारण बंद पड़ गए हैं, वहीं जिन पंपों पर ईंधन हैं वहां वाहनों की कई मीटर लंबी कतारे दिखाई दे रही है। पेट्रोल-डीजल की एका-एक बढ़ी मांग और आपूर्ति सिमित होने के करण शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया है,  लोग अपने अपने वाहन लेकर ईंधन पाने पंप-पंप भटक रहे हैं। 

नागरिक करें प्रशासन का सहयोग

सवाल यह है कि, आखिर नागरिक अफवाहों पर ज्यादा और प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, लोगों के पैनिंग बाइंग यानी घबराहट में जमा करने वाले कार्य से शहर में स्थिति को जटिल और ईंधन संकट में तब्दील कर दिया है। नागपुर में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उसकी आपूर्ति भी शुरू है....नागरिक किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें।