logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: गैस सिलेंडर की कमी से होटल कारोबार पर संकट, डीज़ल चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होटल संचालक


गोंदिया: देशों में जारी युद्ध का असर अब भारत के छोटे कारोबारों पर भी दिखने लगा है। व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कमी के कारण होटल संचालक मुश्किल में पड़ गए हैं। Gondia के रेलटोली इलाके में खवैयों के बीच लोकप्रिय एक कॉफी हाउस होटल भी सिलेंडर नहीं मिलने के कारण संकट में आ गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि होटल मालिक को अपनी पुरानी डीज़ल चूल्हा फिर से ठीक कराकर उसी पर खाना बनाना पड़ रहा है। 

Gondia के रेलटोली स्थित इस होटल में अब डीज़ल चूल्हे पर पोहा, समोसा, आलू बोंडा, कचौरी और चाय जैसे सीमित खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे हैं। वहीं गैस सिलेंडर की कमी के कारण डोसा, इडली, सांभर वड़ा जैसे कई लोकप्रिय व्यंजन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

होटल संचालक का कहना है कि जब तक डीज़ल उपलब्ध रहेगा, तब तक किसी तरह होटल चलाया जाएगा। लेकिन अगर डीज़ल की सप्लाई बंद हो गई या इसकी कीमतें बहुत बढ़ गईं, तो होटल चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। बढ़ते खर्च के कारण होटल मालिक ने चाय की कीमत में भी बढ़ोतरी की है और आने वाले दिनों में अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की संभावना भी जताई है।

होटल संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति जल्द से जल्द नियमित की जाए। उनका कहना है कि सिलेंडर नहीं मिलने से न केवल होटल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि उन छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानी होगी, जो रोजाना होटल में खाना खाते हैं।

होटल मालिकों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने और सभी व्यापारियों को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।