logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मिडल ईस्ट जंग का असर: नागपुर में गहराया गैस संकट! एजेंसियों पर उमड़ी सिलेंडर के लिए भारी भीड़


नागपुर: मध्य पूर्व एशिया में छिड़ी जंग के वैश्विक परिणामों ने अब भारतीय बाजारों में दस्तक दे दी है। युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से देश में एलपीजी गैस की भारी कमी महसूस की जा रही है। इसका सीधा असर महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में देखने को मिल रहा है, जहां गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।

बढ़ते संकट को देखते हुए सरकार ने एहतियात के तौर पर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की नई बुकिंग और सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। प्रशासन का पूरा ध्यान घरेलू एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने पर है। हालांकि, डोमेस्टिक सिलेंडर की बिक्री जारी रहने के बावजूद नागरिकों में किल्लत को लेकर भारी घबराहट देखी जा रही है।

नागपुर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर नजारा किसी आपातकाल जैसा है। लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर सुबह 5 बजे से ही लाइनों में खड़े हो रहे हैं। कई नागरिकों का कहना है कि उन्होंने एक हफ्ते पहले बुकिंग की थी पैसे भी भर दिए थे, लेकिन उसके बावजूद सिलेंडर घर नहीं पहुंचा।

एक तरफ जहां जनता सड़कों पर है, वहीं दूसरी तरफ सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि देश में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। बीते दिन जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने नागपुर में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने की बात कही। इटनकर ने कहा कि, सप्लाई चैन को सुधारा जा रहा है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। 

बाजार में सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों की अफवाहों ने जनता में 'पैनिक बुकिंग' की होड़ मचा दी है। इस बीच, नागपुर प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती एजेंसियों पर उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करना और इस संकट की आड़ में पनप रही कालाबाजारी को रोकना है।