logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भद्रावती में ‘ग्रेटा एनर्जी’ के ग्रीन स्टील प्रोजेक्ट की नींव, 30 हजार करोड़ का निवेश; 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार


चंद्रपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आज चंद्रपुर जिले के भद्रावती में (Bhadrawati) में ‘ग्रेटा एनर्जी’ के ग्रीन स्टील प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया। यह प्रोजेक्ट कोल गैसीफिकेशन तकनीक पर आधारित होगा और इससे पर्यावरण के अनुकूल स्टील उत्पादन किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा कोल गैसीफिकेशन आधारित सात परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें से चार प्रोजेक्ट विदर्भ क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण परियोजना भद्रावती में विकसित की जा रही है। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक के जरिए ‘ग्रीन स्टील’ का उत्पादन किया जाएगा, जिससे औद्योगिक प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के माध्यम से करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि इस परियोजना के शुरू होने से चंद्रपुर जिले के साथ-साथ पूरे विदर्भ क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।