logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

युद्ध की मार से पूर्व विदर्भ का राइस मिल उद्योग संकट में, चावल निर्यात ठप; हजारों परिवारों के सामने रोज़गार का संकट


गोंदिया: खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब भारत के उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। इसका सीधा प्रभाव पूर्व विदर्भ के राइस मिल उद्योग पर पड़ा है। खासकर Gondia जिले को “राइस सिटी” के नाम से जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में राइस मिल संचालित होती हैं। लेकिन युद्ध के चलते आखाती देशों को होने वाली चावल की निर्यात पिछले करीब 15 दिनों से पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे राइस मिल उद्योग गहरे संकट में आ गया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व विदर्भ के Gondia, Bhandara, Gadchiroli, Chandrapur और Nagpur जिलों में कुल 1110 राइस मिल संचालित हैं। इनमें गोंदिया और भंडारा जिलों में राइस मिलों की संख्या सबसे अधिक है। यहां तैयार होने वाला उष्णा चावल बड़ी मात्रा में आखाती देशों को निर्यात किया जाता है।

हालांकि युद्ध की स्थिति के कारण चावल का निर्यात पूरी तरह रुक गया है। इसके चलते सैकड़ों कंटेनर Jawaharlal Nehru Port (JNPT), Mumbai पर अटके हुए हैं, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार में चावल के दाम भी गिर गए हैं और खरीदार नहीं मिलने से कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विदर्भ के इस चावल की सबसे अधिक मांग South Africa, Iran, Israel, Qatar और Saudi Arabia जैसे देशों में रहती है। लेकिन पिछले करीब 16 दिनों से युद्ध जारी रहने के कारण निर्यात बंद हो गया है।

इसका सबसे ज्यादा असर राइस मिल उद्योग से जुड़े मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ा है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही निर्यात शुरू नहीं हुआ तो हजारों कामगारों और उनके परिवारों के सामने रोज़गार और आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।