logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: पेट्रोल पंप सूखे, अफवाहों का बाजार गर्म; प्रशासन बोला-घबराने की जरूरत नहीं


अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। बुधवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई, जिससे नागरिकों में चिंता बढ़ गई। जिन पंपों पर थोड़ा बहुत स्टॉक उपलब्ध था, वहां सुबह से ही दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई जगहों पर वाहनों की लाइन सड़क तक पहुंच गई, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी खड़ी हो गई। शहर में कुल 21 पेट्रोल पंप हैं, जबकि पूरे जिले के 14 तहसीलों में लगभग 150 पंप संचालित होते हैं, जिनमें से अधिकांश पर सेवा प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप संचालकों को दो दिन पहले एडवांस भुगतान करने के बाद ही सप्लाई मिल रही है, जिससे वितरण में देरी हो रही है और संकट की स्थिति बन रही है।

इस बीच, कई पेट्रोल पंपों को तय समय से पहले ही बंद कर दिया गया, जिससे लोगों में और अधिक डर का माहौल बन गया और जहां भी पंप खुले दिखे, वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हालांकि, जिला प्रशासन और महाराष्ट्र व विदर्भ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने साफ किया है कि ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें।