logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

अब सिलेंडर के लिए नो वेटिंग! BPCL ने लॉन्च किया देश का पहला LPG ATM; जब चाहें, तब भरें गैस


गुरुग्राम: देश में बढ़ते गैस संकट (LPG Crisis) के बीच आम जनता को राहत देने के लिए एक बड़ी पहल सामने आई है। गुरुग्राम (Gurugram) में भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने देश का पहला LPG ATM शुरू किया है, जिससे अब गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों और इंतजार से छुटकारा मिलेगा।

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में शुरू हुआ यह LPG ATM पूरी तरह ऑटोमेटेड सुविधा है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस मशीन के जरिए उपभोक्ता महज 2 से 3 मिनट में भरा हुआ गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया में उपभोक्ता को अपना खाली सिलेंडर मशीन में जमा करना होगा, जिसके बाद मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन, QR कोड स्कैन और डिजिटल पेमेंट के जरिए नया सिलेंडर तुरंत मिल जाएगा। इस सुविधा में पारंपरिक भारी सिलेंडर की जगह हल्के और सुरक्षित कंपोजिट सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जो उपयोग में आसान हैं। 

बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट फिलहाल पायलट आधार पर शुरू किया गया है। यदि यह सफल रहता है, तो आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी LPG ATM की सुविधा शुरू की जा सकती है। गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती समस्याओं के बीच यह नई तकनीक आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।