logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रशासन के आश्वासन बावजूद फ्यूल स्टेशन पर नागरिकों की भीड़ नहीं हो रही कम, कई पंप हुए ड्राई


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में पेट्रोल पम्पो (Petrol Pump) पर नागरिकों की भीड़ का सिलसिला बना हुआ है। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी नागरिक पेट्रोल भरने के लिए क़तर में दिखाई दे रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि, शहर के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गई, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उपराजधानी नागपुर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह ने शहरभर में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है। जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में नागरिक फ्यूल स्टेशनों की ओर उमड़ पड़े। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग घबराहट और असमंजस की स्थिति में जल्दबाजी में पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिसके चलते शहर के कई पंपों पर स्टॉक तेजी से खत्म हो गया है।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लगातार स्पष्ट किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इसके बावजूद लोगों में बना भय और असुरक्षा की भावना कम होती नजर नहीं आ रही है। उल्टा, हर गुजरते घंटे के साथ पेट्रोल पंपों पर भीड़ और बढ़ती जा रही है, जिससे व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।