logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सुरेंद्रगढ़ से सेमिनरी हिल्स रोड के बीच बनेगा 700 मीटर लंबा नया डीपी रोड, मनपा खर्च करेगी 22 करोड़ रूपये; ढाई किलोमीटर का सफर होगा कम


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) के सुरेंद्रगढ़ से रविनगर चौक के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए नया डीपी मार्ग (New DP Road) बनाया जाएगा। यह मार्ग सेमिनरी हिल्स क्षेत्र (Seminary Hills) में वेटरनरी कॉलेज (Veterinary College) के सामने से होकर सेमिनरी हिल्स रोड से जोड़ा जाएगा। 700 मीटर लंबाई और 24 मीटर चौड़ाई वाले इस नए सड़क मार्ग के निर्माण पर लगभग 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस नए डीपी रोड के बनने से सेमिनरी हिल्स, सीपीडब्ल्यूडी क्वार्टर्स, सुरेंद्रगढ़ और गिट्टीखदान क्षेत्र के नागरिकों को अमरावती मार्ग या रविनगर चौक तक पहुंचने के लिए करीब ढाई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

नागपुर महानगरपालिका को इस परियोजना के लिए सभी आवश्यक शासकीय मंजूरियां प्राप्त हो चुकी हैं। माफसू और झुडपी जंगल की भूमि महानगरपालिका के कब्जे में ली जा चुकी है और राज्य सरकार ने इस संबंध में आवश्यक अनुमति प्रदान कर दी है।

मंगलवार (27 जनवरी) को मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, उपायुक्त गणेश राठोड, कार्यकारी अभियंता मनोज गद्रे, उद्यान संवर्धक अमोल चौरपगार, उप अभियंता प्रमोद मोकाडे, नरेंद्र भांडारकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मनपा प्रशासन का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से सेमिनरी हिल्स और आसपास के क्षेत्रों की यातायात समस्या काफी हद तक कम होगी और शहर के उत्तरी हिस्से में आवागमन अधिक सुचारू हो सकेगा।