logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार के तेल पर 20 प्रतिशत आयत शुल्क लगाने के निर्णय का किया स्वागत, कहा - किसानों को होगा फायदा


नागपुर: केंद्र सरकार ने एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकार करने के निर्णय का उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया है। फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमारे बलिराजा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इस निर्णय से निश्चित रूप से किसानों की उपज को अधिक कीमत दिलाने की दृष्टि से क्रांतिकारी होंगे और प्याज, सोयाबीन, धान और तिलहन उत्पादकों को बड़ी राहत देंगे।

फडणवीस ने कहा, “पहले खाद्य तेल के आयात पर कोई शुल्क नहीं था, अब इस पर 20 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया गया है। सोयाबीन उत्पादकों को अधिक दाम मिलेगा। इसके अलावा रिफाइंड सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम तेल पर सीमा शुल्क 12.50% से बढ़ाकर 32.50% कर दिया गया है। केंद्र सरकार सोयाबीन खरीदने का फैसला पहले ही ले चुकी है।

उन्होंने कहा, “प्याज पर निर्यात शुल्क 40 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, प्याज निर्यात करते समय न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। इससे प्याज उत्पादकों को अच्छी कीमत मिलेगी।” फडणवीस ने बताया कि इसके साथ ही बासमती चावल के निर्यात के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) भी पूरी तरह से हटा लिया गया है।