logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur: बस ने स्कूल वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूम बच्चे घायल; पंचशील चौक पर मची अफरा-तफरी ⁕
  • ⁕ "2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे..." विधायक साजिद पठान को 'बिश्नोई गैंग' की धमकी, कांग्रेस आक्रामक ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: विदेशी निर्यात पर रोक से कपास के दामों में नहीं तेजी, निजी बाजार में भी आमद हुई बंद


अमरावती: बांग्लादेश में एक बड़ा कपड़ा उद्योग है। हर साल भारत से बड़ी मात्रा में कपास का आयात किया जाता था। हालाँकि, मौजूदा स्थिति में राजनीतिक अस्थिरता के कारण भारत से निर्यात बंद हो गया है। इससे कपास उद्योग पर बहुत असर पड़ा है। बांग्लादेश में कम से कम 15 से 16 लाख गांठ कपास और चीन में 10 से 12 लाख गांठ कपास का निर्यात किया जा रहा था। हालांकि इस साल निर्यात प्रतिबंध के कारण कपास में कोई तेजी नहीं दिख रही है। 

अमरावती जिले में किसानों का सफेद सोना खुले बाजार में 7100 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पा रहा है। जबकि सरकारी खरीद केंद्र पर भाव 7450 रुपये तक मिल रहा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह कीमत पीछे हट गई है। इसलिए दाम बढ़ने की संभावना कम है।

विदेशों में कपास का निर्यात बंद हो गया है। ऐसे में कपास उत्पादक दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के लिए कपास का भंडारण एक विकल्प है। लेकिन खेती पर खर्च कैसे करें ये सवाल किसानों के सामने खड़ा हो गया है।