logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पिंपरी-चिंचवड़ शहर में स्थपित होगी आईआईएम-नागपुर की ब्रांच, महाराष्ट्र बना देश का पहला राज्य जहां होंगे दो आईआईएम


नागपुर/पुणे: महाराष्ट्र की शैक्षणिक राजधानी पुणे को बड़ी सफलता मिलने वाली है। पिंपरी-चिंचवड़ शहर में अब लगभग 70 एकड़ ज़मीन पर "भारतीय प्रबंधन संस्थान" (IIM) नागपुर की शाखा स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सुझाव पर, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मोशी में IIM परिसर के लिए ज़मीन उपलब्ध करा दी है।

वर्तमान में, देश में 21 भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कार्यरत हैं। महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ दो IIM, मुंबई और नागपुर, हैं। IIM नागपुर की एक शाखा शुरू की जा रही है। इसके लिए पिछले एक साल से फ़ॉलो-अप चल रहा था।

औद्योगिक नगरी, श्रमिक नगरी, आईटी हब और ऑटो हब के रूप में विख्यात पुणे ज़िले में देश का सर्वोच्च प्रबंधन संस्थान शुरू करने की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मंशा पूरी हो रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे, मुंबई और नागपुर में कुछ बैठकें कीं। इस बीच, राजस्व मंत्री ने मोशी में 70 एकड़ ज़मीन को मंज़ूरी दे दी है। 'आईआईएम' का काम अब गति पकड़ेगा।

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "गणेश के आगमन का उत्साह तो है ही, शहर में आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की शुरुआत का काम अब सही मायने में 'श्री गणेश' हो गया है।" पिंपरी-चिंचवड़ एक औद्योगिक शहर है और देश के कोने-कोने से लोग यहाँ रहते हैं। मुंबई-पुणे कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास और शैक्षणिक माहौल को देखते हुए, आईआईएम जैसे संस्थान की शुरुआत शहर के लिए गर्व की बात है।