logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी’ के लिए 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


नागपुर: विदर्भ में विभिन्न उद्योग समूह आकार ले रहे हैं। इन उद्योग समूहों को तकनीकी दक्ष मानव संसाधन की बड़ी मात्रा में आवश्यकता होगी। भविष्य के रोजगार के इस अवसर को देखते हुए स्थानीय युवाओं को विभिन्न कौशल प्रदान करने वाले विश्वविद्यालय की जरूरत है। इस उद्देश्य से स्थापित किए जाने वाले विदर्भ ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी के लिए 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।

एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट द्वारा राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सांसद औद्योगिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री बोल रहे थे। इस अवसर पर सांसद प्रफुल पटेल, विधायक चित्रा वाघ, विधायक चरणसिंह ठाकुर, विधायक चैनसुख संचेत, पूर्व सांसद विकास महात्मे, पूर्व सांसद अजय संचेती, उद्योग सचिव पी. अनबलगन, महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के निदेशक मनोज सूर्यवंशी, आईआईएम के निदेशक डॉ. भीमराया मैत्री आदि गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांसद औद्योगिक महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एआईडी की सराहना करते हुए, इस महोत्सव के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार निर्माण की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज विदर्भ के प्रत्येक क्षेत्र में विकास हो रहा है, और इस महोत्सव के माध्यम से उन क्षेत्रों को एक मंच प्रदान किया गया है। इसके अलावा, विदर्भ का समग्र विकास हमारा उद्देश्य है, और इसके लिए नागपुर और अमरावती को "मैग्नेट क्षेत्र" के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे निकटवर्ती क्षेत्रों का विकास भी होगा। आगामी समय में पर्यटन आधारित सम्मेलन आयोजित किया जाना चाहिए, ऐसा भी उन्होंने कहा।

परियोजनाओं से 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश: नितिन गडकरी

सांसद औद्योगिक महोत्सव के दूसरी सफल आवृत्ति के माध्यम से 7.5 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न निवेश विदर्भ में हो रहे हैं। इसके अलावा, गड़चिरोली जिले में विश्व स्तरीय उच्च गुणवत्ता वाला लौह अयस्क उपलब्ध है, जिससे आसपास के जिलों में बड़े उद्योग शुरू होने की उम्मीद है, ऐसी जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी। नागपुर के एमआरओ केंद्र में बोइंग का कार्य आरंभ होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और नागपुर को "एविएशन हब" के रूप में विकसित होते देखना सुखद बताया।

प्लग एंड प्ले औद्योगिक क्षेत्र में महाराष्ट्र अग्रणी रहेगा: पीयूष गोयल

विदर्भ में नागपुर-बुटीबोरी के बीच स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया, जिसकी सराहना केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की। इस बजट में देश में 100 प्लग एंड प्ले औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना का निर्णय लिया गया है, जिसमें महाराष्ट्र अग्रणी रहेगा, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना एआईडी अध्यक्ष आशीष काले ने प्रस्तुत की। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय संचेती और सांसद प्रफुल पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद औद्योगिक महोत्सव पर आधारित एक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया। तत्पूर्वी विदर्भ के स्वर्णकारों ने मुख्यमंत्री फडणवीस का सम्मान किया। इस महोत्सव में करीब 1.25 लाख नागरिकों ने भाग लिया।